Google Doodle Kamala Das
नई दिल्ली: मशहूर कवयित्री और लेखिका कमला दास माधवीकुट्टी के नाम से भी लिखती थीं. 1 फरवरी के दिन 1976 में उनकी आत्मकथा My Story को लॉन्च किया गया था. गूगल आज डूडल बनाकर मलयालम और इंग्लिश लेखिका कमला दास की बेस्टसेलर My Story को याद कर रहा है. वे अंग्रेजी में कविताएं लिखती थीं और उसके साथ ही केरल में मलयालम की मशहूर लेखिका भी थीं. आज का Google Doodle आर्टिस्ट मंजीत थाप ने बनाया है. उनकी जिंदगी पर 'अमी' नाम से फिल्म भी बन रही है और इसमें मंजू वॉरियर लीड रोल निभा
रही हैं. हालांकि इस फिल्म में पहले विद्या बालन को लेने की बात चल रही थी. लेकिन उन्होंने इसमें काम करने से हाथ खींच लिया था. कमला दास की शादी 15 साल की उम्र में हुई थी और उनके पति माधव दास एक बैंक ऑफिसर थे. उन्होंने कमला को लिखने के लिए प्रेरित किया और कमला ने इंग्लिश और मलयालम में लिखना शुरू कर दिया.

Comments
Post a Comment