Posts

Showing posts from February, 2018

Google Doodle Kamala Das

Image
नई दिल्ली:  मशहूर कवयित्री और लेखिका कमला दास माधवीकुट्टी के नाम से भी लिखती थीं. 1 फरवरी के दिन 1976 में उनकी आत्मकथा My Story को लॉन्च किया गया था.  गूगल आज डूडल बनाकर मलयालम और इंग्लिश लेखिका कमला दास की बेस्टसेलर My Story  को याद कर रहा है. वे अंग्रेजी में कविताएं लिखती थीं और उसके साथ ही केरल में मलयालम की मशहूर लेखिका भी थीं. आज का Google Doodle आर्टिस्ट मंजीत थाप ने बनाया है. उनकी जिंदगी पर 'अमी' नाम से फिल्म भी बन रही है और इसमें मंजू वॉरियर लीड रोल निभा  रही हैं. हालांकि इस फिल्म में पहले विद्या बालन को लेने की बात चल रही थी. लेकिन उन्होंने इसमें काम करने से हाथ खींच लिया था. कमला दास की शादी 15 साल की उम्र में हुई थी और उनके पति माधव दास एक बैंक ऑफिसर थे. उन्होंने कमला को लिखने के लिए प्रेरित किया और कमला ने इंग्लिश और मलयालम में लिखना शुरू कर दिया. 

डेरे के 400 अनुयायियों को नपुंसक बनाने | Baba Ram Rahim

Image
नई दिल्ली:  सीबीआई ने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख  गुरमीत राम रहीम सिंह  और दो डॉक्टरों के खिलाफ डेरे के 400 अनुयायियों को कथित तौर पर जबरन नपुंसक बनाने के मामले में आज आरोप-पत्र दायर किया. अधिकारियों ने बताया कि सिंह और दो चिकत्सकों पंकज गर्ग और एमपी सिंह के खिलाफ  आरोप-पत्र दायर  किया गया है. राम रहीम वर्तमान में बलात्कार के दो मामलों में 20 वर्ष कैद की सजा भुगत रहा है.

क्या वित्त मंत्री ने लागत मूल्य पर किसानों | Kisano ki durdasa

Image
वित्त मंत्री ने साफ-साफ कहा है कि रबी की अधिकांश फसलों का मूल्य लागत से डेढ़ गुना तय किया जा चुका है. अगर आप गणित में मेरी तरह फेल भी होते रहे होंगे तो भी समझ सकते हैं कि लागत का डेढ़ गुना दाम नहीं दिया जा रहा है. क्या वित्त मंत्री ने जो कहा वह सही है? फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया गेंहू की ख़रीद करता है. इसकी साइट पर लिखा है कि 2014-15 में एक क्विंटल गेहूं की लागत थी 2015 रुपये, 2015-16 में 2127 और 2017-18 में 2408 रुपये. कभी भी न्यूनतम समर्थन मूल्य ज़्यादा नहीं मिला. मार्च अप्रैल में गेहूं की कटाई होगी. शायद तब दाम का पता चले. खरीफ का अभी दूर है. न्यूतनम समर्थन मूल्य भी सिर्फ 6 से 7 फीसदी किसानों को ही मिलता है, सबको नहीं मिलता है. सरकार ने कहा है कि नीति आयोग, राज्य सरकारें मिलकर एक तंत्र बनाएंगी, उसका स्वरूप क्या होगा, यह देखना होगा. दस करोड़ परिवारों को पांच लाख  तक का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा. इसके लिए अभी 2000 करोड़ का ही प्रावधान किया गया है. इतने बड़े स्तर पर बीमा राशि का प्रीमियम कुछ लाख करोड़ का हो जाएगा, वो पैसा कौन देगा? सरकार नए अस्पताल खोलने की बात कर रही है. एम्स जितने खु...

IND Vs SA LIVE: टीम इंडिया के दो विकेट गिरे, स्‍कोर 100 रन के पार पहुंचा

Image
डरबन:  स्पिन गेंदबाजों कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की शानदार गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया आज यहां पहले वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीकी टीम को 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 269 रन तक सीमित रखने में सफल रही. कुलदीप ने तीन और चहल ने दो विकेट लेते हुए एक समय बड़े स्‍कोर की ओर बढ़ रही दक्षिण अफ्रीका की टीम के कदमों पर ब्रेक लगा दिया. दक्षिण अफ्रीका के लिए उसके कप्‍तान फाफ डु प्‍लेसिस ने 120 रन की शानदार पारी खेली. किंग्‍समीड मैदान पर दक्षिण अफ्रीका ने आज टॉस जीता और पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला किया. अमला के रूप में पहला विकेट 30 के कुल स्‍कोर पर गिरने के बाद क्विंटन डिकॉक  और फाफ डुप्‍लेसिस ने तेजी से 53 रन जोड़े. इस समय टीम का रन औसत छह रन प्रति ओवर के आसपास था, लेकिन इसके बाद भारतीय स्पिनरों ने स्थिति को अच्‍छी तरह से नियंत्रित किया. परिणामस्‍वरूप 134 रन तक पहुंचते-पहुंचते दक्षिण अफ्रीका के पांच विकेट गिरे. मेजबान टीम के लिए डु प्‍लेसिस के अलावा क्विंटन डिकॉक ने 34 और क्रिस मॉरिस ने 37 रन की पारी खेली.  जवाब में 21 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्‍कोर दो विकेट खोकर 113 रन है. रोह...